Sunday , February 22 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / Northeast में पहले मामले की पुष्टि, मणिपुर में Uk से लौटी महिला संक्रमित मिली

Northeast में पहले मामले की पुष्टि, मणिपुर में Uk से लौटी महिला संक्रमित मिली

पूर्वोत्तर में कोरोना वायरस (COVID-19) के पहले मामले की पुष्टि हुई है। ब्रिटेन से लौटी एक 23 वर्षीय महिला का टेस्ट पॉजिटिव आया है। इससे पहले महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 101 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पुणे में तीन नए मामले सामने आए हैं और सतारा में एक मामले की पुष्टि हुई है। यहां अभी तक दो लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार 24 मार्च 2020 सुबह 8.45 बजे तक भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित मरीजों की संख्या 492 हो गई है। इनमें से 451 लोग भारतीय हैं। 41 लोग विदेशी है। अभी तक 37 लोग ठीक हो गए हैं। अभी 446 लोगों का इलाज जारी है। वहीं 9 लोगों की मौत हो गई है। 15,24,266 लोगों का एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)