Thursday , June 25 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / सागर / कुंए में गिरे हिरण को डायल-100 ने सकुशल बाहर निकाला

सागर / कुंए में गिरे हिरण को डायल-100 ने सकुशल बाहर निकाला

आम सभा, सागर। मध्‍यप्रदेश पुलिस की डायल-100 सेवा जरूरतमंद लोगों की मदद के साथ-साथ बेजुबानों को भी सहारा दे रही है। भोपाल स्थित डायल-100 के राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम में बुधवार को सूचना प्राप्त हुई थी कि सागर जिले के थाना महाराजपुर के अंतर्गत मढ़ पिपरियाँ गांव में दो हिरण सूखे कुँए में गिर गए हैं। इस सूचना पर एफ़आरवी क्र.23 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। साथ ही वन विभाग की टीम को भी सूचित किया गया। एफ़आरवी स्टाफ एवं वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर कुंए में गिरे हिरणों को सकुशल बाहर निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)