
आम सभा, विदिशा। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में गत गुरूवार को सूचना प्राप्त हुई थी कि विदिशा जिले के थाना देहात बासोदा के अंतर्गत एक मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें चालक घायल हो गया है। सूचना मिलने पर जिले की डायल-100 एफ़आरवी क्र.10 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। एफ़आरवी स्टाफ द्वारा मौके पर पहुँचकर पाया कि एक मोटर साइकल अनियंत्रित होकर गिर गई है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। डायल-100 स्टाफ द्वारा घायल व्यक्ति को एफ़आरवी वाहन से शासकीय अस्पताल ले जाकर उपचार हेतु भर्ती कराया गया।
Dainik Aam Sabha