Tuesday , April 21 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / क्यूएस रैंकिग में जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल भारत में नंबर एक लॉ स्कूल

क्यूएस रैंकिग में जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल भारत में नंबर एक लॉ स्कूल

लंदन / नई दिल्ली : जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल (जेजीएलएस) ने पहली बार लॉ में प्रतिष्ठित क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सब्जेक्ट रैंकिंग 2020 में स्थान हासिल कर इतिहास रचा है। इसने बहुत कम समय में करीब एक दषक में ही यह वैश्विक पहचान हासिल की है। जेजीएलएस को दुनिया भर में रैंक हासिल करने वाले सभी लॉ स्कूलों में 101-150 बैंड में स्थान दिया गया है, जबकि नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू), बेंगलुरु को 151-200 बैंड में स्थान दिया गया है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सब्जेक्ट रैंकिंग 2020 को क्वैक्वेरेली साइमंड्स द्वारा लंदन से अभी जारी किया गया है। भारत के केवल दो लॉ स्कूलों नेे लॉ सब्जेक रैंकिंग में रैंक हासिल किया है, जिनमें जेजीएलएस ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।

क्यूएस क्वैक्वेरेल के क्षेत्रीय निदेशक श्री अश्विन फर्नांडीस ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि पहली बार, लॉ विशय के आधार पर क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में, हम न केवल एक युवा संस्थान है – बल्कि यह भी कि यह भारत में शीर्ष संस्थान भी है। ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी को लॉ में 101-150 रेंज में स्थान दिया गया है, जबकि भारत में यह पहले स्थान पर रहा है। इसने भारत के प्रतिश्ठित नेषनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु को 151-200 रेंज में पीछे छोड़ दिया, जिसने भारत में दूसरी रैंक हासिल की है।” लॉ में क्यूएस सब्जेक्ट रैंकिंग शैक्षणिक समुदाय और नियोक्ताओं से मिली प्रतिष्ठा के साथ-साथ विषेशकर लॉ में अनुसंधान के क्षेत्र में संस्थानों की वैश्विक प्रासंगिकता को मापता है।

इसकी कार्यप्रणाली विषय के प्रति संवेदनशील है और विशेष रूप से वैसे विश्वविद्यालयों या संस्थानों पर केंद्रित है जिनका लॉ पर अधिक फोकस है। इसलिए केवल सर्वश्रेष्ठ 300 लॉ स्कूल विश्व स्तर पर इस सूची में जगह बना पाते हैं।” ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के बेनफैक्टर और फाउंडर चांसलर श्री नवीन जिंदल ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “यह वास्तव में जेजीयू और जेजीएलएस के इतिहास में एक सुनहरा दिवस है। भारत में नंबर 1 लॉ स्कूल के रूप में जेजीएलस की मान्यता और विषय के आधार पर प्रतिष्ठित क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2020 द्वारा दुनिया में शीर्ष 150 में शामिल होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। जेजीयू के कुलपति, संकाय सदस्यों, छात्रों और उन कर्मचारियों को मेरी बधाई, जिनके एक दशक से अधिक के अथक प्रयासों के कारण इसे यह अद्भुत पहचान मिली है। हमने अपने पिता श्री ओ.पी. जिंदल को श्रद्धांजलि के रूप में ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) की स्थापना की, जो शिक्षा की परिवर्तन पैदा करने की शक्ति और राष्ट्र निर्माण पर इसके प्रभाव पर गहरा विश्वास करते थे। हमारा विजन भारत में एक विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की थी जो भारत और विश्व के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करे। सच्चाई यह है कि जेजीयू और जेजीएलएस ने सिर्फ एक दशक में यह शानदार प्रतिष्ठा और वैश्विक मान्यता हासिल की है जिसने हमें असीम संतुष्टि प्रदान की है। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह परोपकार की शक्ति और संस्थान निर्माण और राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका को पुष्ट करता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)