Sunday , February 22 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / भारती एक्सा लाईफ इंश्योरेंस को इनोवेशन में एक्सिलेंस के लिए फिनोविटी अवार्ड 2020 मिला

भारती एक्सा लाईफ इंश्योरेंस को इनोवेशन में एक्सिलेंस के लिए फिनोविटी अवार्ड 2020 मिला

मुंबई : भारती एक्सा लाईफ इंश्योरेंस, भारत के अग्रणी बिज़नेस समूहों में से एक, भारती इंटरप्राईजेस एवं दुनिया की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनियों में से एक एक्सा के बीच संयुक्त उपक्रम को प्रतिष्ठित ‘फिनोविटी अवार्ड 2020’ दिया गया है। यह पुरस्कार इसे इनोवेशन में अपनी उत्कृष्टता एवं इनोवेटिव डिजिटल समाधान, ईज़ के लिए दिया गया है, जिसके द्वारा ग्राहकों, वितरकों एवं सभी आंतरिक स्टेकहोल्डर्स की ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया सुगम हो जाती है।

यह सम्मान भारती एक्सा लाईफ इंश्योरेंस को फिनोविटी अवार्ड 2020 के नौवें एडिशन में डिजिटल सेल्स के इसके एंड-टू-एंड उत्पाद, ईज़ के लिए दिया गया, जो ग्राहकों को उत्पाद की उपयोगिता का आंकलन, प्रीमियम की गणना तथा भुगतान से लेकर ई-पॉलिसी जारी करने तक का पूरा सफर आसान बनाता है। ईज़ अपनी तरह का अलग एवं सबसे तीव्रता से लागू किया गया टेक्नॉलॉजी संचालित अभियान है, जो पॉलिसी के लंबे टर्नअराउंड टाईम को केवल निर्णय लेने के लिए 90 सेकंड एवं पालिसी जारी करने के लिए 30 मिनट की छोटी अवधि में बदल देता है। यह ग्राहकों को रियल टाईम में उनके प्रस्तावों की स्थिति के बारे में भी जानकारी देता है।

विकास सेठ, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर ने कहा, “हम अपने विकास के सफर में इनोवेशन के बड़े प्रयास कर रहे हैं। हमें खुशी है कि हमें इनोवेशन की विशिष्टता के लिए यह सम्मान मिला है, जो हमारे ऑपरेशनल स्पेक्ट्रम में परिवर्तन लाने वाला मुख्य तत्व बन गया है। फिनोविटी अवार्ड हमारे नए व उन्नत समाधान – ईज़ का वास्तविक प्रमाण है, जो ग्राहकों, वितरकों एवं सभी आंतरिक अंशधारकों को अपना काम तेजी से व बेहतर तरीके से कर उनकी जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है।” यह पुरस्कार लेते हुए श्रीमती इशिता मुखर्जी, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, भारती एक्सा लाईफ इंश्योरेंस ने कहा, “फिनोविटी अवार्ड मिलना एवं ग्राहकों व व्यवसाय के लाभ के लिए नए युग की टेक्नॉलॉजी के क्रियान्वयन के लिए सम्मानित किया जाना हमारे लिए सम्मान की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)