आज की दुल्हेन अपनी कहानी खुद लिख रही है। वह इस तथ्य से बखूबी परिचित है कि विवाह उसके जीवन की सबसे महत्वपूर्ण घटना है, और वह अपनी पहचान, अधिक वास्तविक पहचान के साथ जीना चाहती है। और यह सिर्फ उसके विवाह के दिन के लिए नहीं है, बल्कि उसके बाद की जिन्द,गी के लिए भी है। उसे यह पहचान उसकी शिक्षा, कॅरियर और सशक्त बनाने वाली स्वतंत्रता देती है। उसके विकल्प और निर्णय उसके अपने हैं। वह परंपराओं, रिवाजों और स्थकपित प्रथाओं को महत्व देती है, लेकिन उन पर सवाल उठाने की क्षमता भी उसमें है और वह आँख बंद करके उनका अनुसरण नहीं करती है। वह अपने होने वाले पति से समान साझेदारी करना चाहती है और अपेक्षा करती है कि उसके सास-ससुर भी सहयोग का व्यऔवहार करें, जो उसके अपने परिवार और सपोर्ट सिस्टम का सही विस्तार हो।
प्लैटिनम इवारा का सबसे नया कलेक्श्न आज की दुल्हन के सम्मा न में एक प्रस्तुअति है। नए माहौल में खुद को ले जाते हुए, नए रिश्तों को बढ़ावा देते हुए, नई यात्रा पर निकलते हुए, और कई भूमिकाओं को अपनाते हुए वह अपने जीवन के नए चरण में प्रवेश करती है। उसका “दुर्लभ” पहला क्षण और बातचीत भावनात्मक अर्थ लिये होता है, जिसकी उसके दिल में एक खास जगह बन जाती है। स्वतयं के प्रति, अपने मूल्यों और मान्यताओं के प्रति ईमानदार रहते हुए, वह अपने ‘पहले क्षणों’ को अपने तरीके से देखती है। जो उसके लिए वास्तव में मायने रखता है, उसे अभिव्याक्तत करते हुए वह कई सामाजिक चुनौतियों और उम्मीदों का सामना करती है, औा उनका मुकाबला वह आत्मविश्वास से करती है। मौजूदा मानदंडों को खारिज किए बिना या अकारण विद्रोह किये बिना – वह मुखर, आशावादी बनी रहती है और लोगों को साथ लेकर चलती है।
प्रकृति से प्रेरित, प्लैटिनम इवारा का नया कलेक्शोन आज की दुल्हन का सच्चा सम्माईन है। प्रकृति के रूपों की तरह, जो सक्रियता के साथ विकसित होते हैं, खुद को नया बनाते हैं, रुपांतरित होते हैं और इसके अलावा, अपनी छाप छोड़ते हुए, अन्य जीवों के साथ सह-अस्तित्व में रहते हैं, आज की दुल्हन भी व्यदवहार करती है। वह विवाह के बाद अपने जीवन में कुछ खास किस्मे की रूढ़ियों से दूर हो जाती है और उसका जीवन खिलता जाता है। इसलिए यह डिजाइन थीम उसके जीवन की अवस्था् को दर्शाता है।
डिजाइन का विवरण प्रकृति से प्रेरित तत्वों को एकीकृत करता है जिसमें पत्तों, फूलों के पैटर्न, एवियन मोटिफ आदि को शामिल किया गया है, और जिनसे हर दुल्हन के लिए जरूरी उत्तम तथा अपनी तरह की खास प्लैटिनम ज्वेफलरी तैयार होती है!