Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / मराठवाड़ा के मुद्दों पर अनशन करेंगी पंकजा मुंडे, जानिए पार्टी छोड़ने पर क्या दिया बयान

मराठवाड़ा के मुद्दों पर अनशन करेंगी पंकजा मुंडे, जानिए पार्टी छोड़ने पर क्या दिया बयान

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता पंकजा मुंडे ने गुरुवार को कहा है कि वे पार्टी नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं 27 जनवरी को मराठवाड़ा क्षेत्र के लंबित मुद्दों को लेकर अनशन करूंगी।

बीजेपी नेता पंकजा मुंडे ने कहा कि मैं समूचे महाराष्ट्र का दौरा करके गोपीनाथ मुंड के नाम पर बने संगठन के लिए काम करूंगी।

इससे पहले बीते हफ्ते पंकजा मुंडे ने कहा था कि मैं पार्टी नहीं छोड़ रही हूं। दलबदल मेरे खून में नहीं है। भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा ने उन अफवाहों का भी खंडन किया था जिनमें कहा गया था कि उनके ट्विटर परिचय से भाजपा को हटाने का मकसद अपनी पार्टी पर दबाव बनाना था।

गुरुवार को बुलाई थी बैठक

पंकजा मुंडे ने अपने पिता गोपीनाथ मुंडे की बरसी पर आज (12 दिसंबर) समर्थकों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक के बारे में उन्होंने बीते दिनों कहा था कि वे आनेवाले आठ या दस दिन में बड़ा फैसला लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)