Sunday , February 22 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / एशियन और वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए मध्यप्रदेश तैयार- खेल मंत्री श्री पटवारी

एशियन और वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए मध्यप्रदेश तैयार- खेल मंत्री श्री पटवारी

आम सभा, भोपाल : खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने कहा है किएशियन और वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए तैयार मध्यप्रदेश है। उन्होंने बताया कि राजधानी भोपाल स्थित मध्यप्रदेश की वर्ल्ड क्लाॅस शूटिंग अकादमी अंतर्राष्ट्रीय मानको के अनुरूप है। खेल मंत्री श्री पटवारी गोरेगांव स्थित शूटिंग अकादमी में 63वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रायफल से निशाना साधकर 63वीं राष्ट्रीय शूटिंग (रायफल/पिस्टल) प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संचालक ख्ेाल और युवा कल्याण डाॅ. एस.एल. थाउसेन, नेशनल राइफल शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त महासचिव श्री पवन सिंह, संयुक्त संचालक खेल डाॅ. विनोद प्रधान एवं श्री बी.एस. यादव सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में शूटिंग खिलाड़ी मौजूद थे।

शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री श्री जीतू पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के प्रतिभावान खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह और चिंकी यादव ने टोक्यों ओलंपिक में भारत को कोटा दिलाकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि अगले ओलंपिक में मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के दस खिलाड़ी ओलंपिक कोटा हासिल करें। श्री पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश की वर्ल्ड क्लाॅस शूटिंग अकादमी एशियन और वर्ल्ड कप जैसे आयोजन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देकर खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए कृत-संकल्पित है। शूटिंग के खिलाड़ियों और इस खेल को और अधिक विकसित करने के लिए हर संभव मदद दी जाएगी।

संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस.एल. थाउसेन ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 7 हजार 472 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, यह एक रिकार्ड है। उन्होंने बताया कि देश के ओलम्पिक कोटा प्राप्त 15 शूटर भी इस प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। खेल संचालक डाॅ. थाउसेन ने बताया कि शूटिंग अकादमी में अधोसंरचना विकास की गतिविधियाँ लगातार जारी हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भागीदारी कर रहे खिलाड़ियों का स्वागत किया और उन्हें खेल भावना से खेलने के प्रेरित करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

नेशनल राइफल शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त महासचिव श्री पवन सिंह ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन लगभग 50 साल बाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह विश्व की सबसे नवीनतम और आधुनिक शूटिंग रेंज है। शूटिंग अकादमी में खिलाड़ियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय व्यवस्थाएं की गई हैं।

प्रतियोगिता के अंतर्गत आजएयर रायफल पुरूष वर्ग में खिलाड़ियों ने अभ्यास किया और मुकाबले रविवार से ख्ेाले जायेंगे। उल्लेखनीय है कि भोपाल के समीप गौरा गांव स्थित विश्व स्तरीय मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में 7 दिसम्बर, 2019 से 4 जनवरी, 2020 तक 63वीं राष्ट्रीय शूटिंग (रायफल/पिस्टल) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)