Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / हैदराबाद गैंगरेप आरोपी एनकाउंटर : निर्भया के दादा ने मुठभेड़ को लेकर कही ये बात

हैदराबाद गैंगरेप आरोपी एनकाउंटर : निर्भया के दादा ने मुठभेड़ को लेकर कही ये बात


दिल्ली में सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड पीड़िता निर्भया के दादा लाल जी सिंह ने हैदराबाद गैंगरेप और मर्डर के आरोपियों की पुलिस मुठभेड़ में मौत की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कदम से बलात्कार करने वालों में डर बनेगा और दरिंदगी की घटनाओं पर रोकथाम लगेगी।

निर्भया के दादा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अपने पैतृक गांव मेड़वार कला में पत्रकारों से कहा कि हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई काबिले तारीफ है और उनके परिवार को इस कदम से सुकून मिला है। उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह से हैवानियत की घटनाओं की बाढ़ आ गई है और दरिंदगी करने वाले जिस तरह से कानून की जटिलता का लाभ उठा रहे हैं, उसे देखते हुए ऐसे ही कदम की आवश्यकता है।

निर्भया के दादा ने कहा कि संसद को कानून बना देना चाहिए कि बलात्कार के मामले में पुलिस अपराधियों को तत्काल मुठभेड़ में मार गिराए। इस मामले में पुलिस कार्रवाई पर किसी को भी सवाल नहीं उठाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उन्नाव कांड में भी पुलिस ने तेलंगाना पुलिस की तर्ज पर कार्रवाई की होती तो उन्नाव की वीभत्स घटना सामने नहीं आती। उन्होंने कहा कि निर्भया के साथ सात साल पहले वीभत्स कांड हुआ था, लेकिन अपराधियों को आज भी फांसी नही मिली। यदि अपराधियों को फांसी हो गई होती तो देश के लोगों में इस तरह आक्रोश नहीं होता।

वहीं, निर्भया के माता-पिता ने भी पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। निर्भया की मां ने अधिकारियों ने अपील की है कि मुठभेड़ में शामिल पुलिसवालों के खिलाफ कोई कार्रवाई ना की जाए। गौरतलब है कि 23 वर्षीय पैरा मेडिकल की छात्रा निर्भया के साथ दिसंबर 2012 में गैंगरेप किया गया था और कुछ दिन इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया था। निर्भया के पिता ने भी मुठभेड़ का स्वागत करते हुए कहा कि हैदराबाद की बेटी के परिवार का न्याय के लिए इंतजार जल्दी खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि हैदराबाद की डॉक्टर के परिवार को हमारी तरह न्याय के लिए सात वर्ष का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पुलिस ने सही किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)