Tuesday , May 5 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / दिशा का फोन-घड़ी लेने गई थी पुलिस, आरोपियों ने लकड़ी-पत्थर से किया हमला

दिशा का फोन-घड़ी लेने गई थी पुलिस, आरोपियों ने लकड़ी-पत्थर से किया हमला

हैदराबाद में दिशा के आरोपियों के एनकाउंटर पर शुक्रवार दोपहर को तेलंगाना पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. साइबराबाद पुलिस के कमिश्नर वी. सी. सज्जनर ने इस दौरान बताया कि शुक्रवार सुबह वह उस क्षेत्र में सबूत इकट्ठे करने के लिए गए थे, लेकिन इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस से हथियार छीनकर उन पर हमला कर दिया. आरोपियों की एनकाउंटर में मौत हो गई. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने क्या-क्या बताया, बड़ी बातें जानें…

1. इस जगह पर महिला डॉक्टर का फोन, पावरबैंक, घड़ी इकट्ठा करने के लिए आए थे.

2. जब यहां पर पहुंचे तो चारों आरोपियों ने लकड़ी-पत्थर और धारधार हथियार से हमला किया, पुलिस के हथियार भी छीने.

3. जब आरोपियों ने हथियार छीन लिए, तो पुलिस ने उनसे एनकाउंटर के लिए कहा लेकिन उन्होंने गोलीबारी जारी रखी. इसी जवाब में पुलिस ने फायरिंग की.

4. करीब 5-10 मिनट तक पुलिस ने फायरिंग की, जब फायरिंग रुकी तो चारों आरोपी मारे जा चुके थे.

5. इस मुठभेड़ में दो पुलिसवालों को चोट भी आई है, पुलिसकर्मियों को गोली नहीं लगी है बल्कि सिर पर चोट आई है.

6. तीन आरोपी 20 साल के थे, जबकि एक आरोपी 26 साल का था.

7. पुलिस कमिश्नर वी. सज्जनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मानवाधिकार के सवालों पर कहा, ‘मैं इतना ही कह सकता हूं कि कानून ने अपना काम किया’.

8. हमें आरोपियों के कब्जे से दो हथियार भी मिले है, इन्हें 30 नवंबर को ही गिरफ्तार कर लिया गया था.

9. इन आरोपियों के खिलाफ तेलंगाना, कर्नाटक में कई केस चल रहे हैं, जिनकी अभी भी जांच की जा रही है.

10. गौरतलब है कि हैदराबाद में उसी पुल के पास शुक्रवार सुबह एनकाउंटर हुआ जहां पर दिशा का शव बरामद हुआ था. सुबह करीब 5.45 से 6.00 बजे के बीच ये
एनकाउंटर हुआ, जिसमें चारों आरोपी ढेर हो गए. सुबह से ही इस एनकाउंटर को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)