
आम सभा, भोपाल : आर.के.डी.एफ. विश्वविद्यालय मे 2 दिवसीय अंतर्राष्टीय संगोष्ठी “रिसेन्टे एडवंसेस इन स्मार्ट इनोवेटिव आईडियास विद मल्टीडीसीप्लेनरी रिसर्च’ पर रिसर्च फाउंडेसन ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित की गई। इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय विद्वानों ने अपने शोध पत्र प्रकाशित किए। आर.के.डी.एफ. ग्रुप के एडवाइजर डॉ. पंजाब सिंह, राजीव गाँधी प्रौघौगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुनील गुप्ता, आई.एस.टी.ई. मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ एवं गुजरात के चेयरमैन डॉ. आशिष डोंगरे, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुदेश कुमार सोहनी, डायरेक्टर रिसर्च डॉ. व्ही.के. सेठी, डायरेक्टर मेनेजमेंट डॉ. बी.एन. सिंह, एडवाइजर एम.एन. आर. ई, भारत सरकार डॉ. बी.बी.एस. दिक्षित, रिसर्च फाउंडेसन ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ. सौरभ जैन उपस्थित थे। संगोष्ठी के कनवेनर डॉ. शरद गंगेले ने बताया की प्रथम दिवस को अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश विदेश के विद्वानों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए।
Dainik Aam Sabha