Sunday , November 2 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / राष्ट्रीय महर्षि सांस्कृतिक महोत्सव का रंगारंग समापन

राष्ट्रीय महर्षि सांस्कृतिक महोत्सव का रंगारंग समापन

आम सभा, भोपाल : राष्ट्रीय महर्षि सांस्कृतिक महोत्सव में उत्कृष्ट कलाओं का प्रदर्शन करते हुए गुवाहाटी रीजन के महर्षि विद्या मंदिर स्कूल ने ओवर आल चैंपियनशिप जीती, वहीं भोपाल रीजन दूसरे स्थान पर रहा। इस महोत्सव में सवा चार सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। पुरस्कार वितरण महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश जी ने किया।

रतनपुर स्थित महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के सांस्कृतिक भवन में आयोजित तीन दिवसीय महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का आज अंतिम दिन था। ब्रह्मचारी गिरीश जी ने 29 स्पर्धाओं के विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कार बांटे साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट स्कूलों के प्राचार्यों को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘विक्ट्री’ और ‘नान विक्ट्री’ दोनों ही ‘विक्ट्री’ का हिस्सा हैं। इसमें ‘नान विक्ट्री’ वालों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि, ‘‘हम एक चीज को जान लेने से सब कुछ जान लेते हैं वह है ‘चेतना’। इसलिए ‘चेतना’ पर आधारित हमको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपना प्रदर्शन निरंतर जारी रखना चाहिए। जिस तरह राजनैतिक नेता सदैव अपने कर्म में निरंतर रत रहते हैं ठीक उसी तरह प्रत्येक व्यक्ति को उसी जीवटता के साथ निरंतर कार्य करना चाहिए। ’’

विभिन्न स्पर्धाओं की सेकेंडरी स्कूल केटेगरी में महर्षि विद्या मंदिर, तंजाबुर को प्रथम पुरस्कार, महर्षि विद्या मंदिर, गुवाहाटी को द्वितीय एवं महर्षि विद्या मंदिर, नोएडा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सीनियर सेकेंडरी केटेगरी में महर्षि विद्या मंदिर, हैदराबाद को प्रथम, महर्षि विद्या मंदिर फतेहपुर को द्वितीय एवं महर्षि विद्या मंदिर, भंडारा को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भुवनेश शर्मा, महर्षि विद्या मंदिर स्कूल समूह के निदेशक प्रकाश चंद्र जोशी, व्ही.आर. खरे, एम.एस. सोलंकी, सी.डी. शर्मा, एम. के. बागची, वेदप्रकाश तिवारी एवं विनोद मेहता मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन महर्षि विद्या मंदिर स्कूल, रतनपुर के प्राचार्य बी.एस. गुलेरिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)