Tuesday , May 5 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया केस में जमानत, लेकिन जेल में ही रहेंगे

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया केस में जमानत, लेकिन जेल में ही रहेंगे

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सर्वोच्च अदालत ने उन्हें इस केस में जमानत दे दी है। हालांकि, चिदंबरम को अब भी जेल में ही रहना होगा क्योंकि वह अभी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सीबीआई हिरासत के मामले में जमानत दी है। ध्यान रहे कि आईएनएक्स मीडिया केस में सीबीआई और ईडी ने अलग-अलग केस दर्ज किए थे।

सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा कि चिदंबरम को जेल से रिहा किया जा सकता है, बशर्ते किसी अन्य केस में उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई हो। साथ ही, उन्हें एक लाख का निजी मुचलका भी भरना होगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि जेल से रिहाई होने पर भी उन्हें पूछताछ के लिए उपलब्ध रहना होगा। बहरहाल, चिदंबरम 24 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में हैं। सीबीआई ने चिदंबरम को 22 अगस्त की रात को उनके जोरबाग स्थित आवास से गिरफ्तार किया था।

जेल में ही बीतेगी दिवाली !

पी चिदंबरम को दिवाली तक ही रहना होगा. दिवाली से पहले 24 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में पी चिदंबरम रहेंगे. अगले सात दिनों के लिए हिरासत बढ़ाने की मांग ईडी करने वाली है. अगर तीन दिनों के लिए हिरासत बढ़ाई जाएगी तो चिदंबरम को जेल में ही रहना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)