Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / आम आदमी के लिए बड़ी खुशखबरी! लगभग 1 महीने बाद सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल का दाम

आम आदमी के लिए बड़ी खुशखबरी! लगभग 1 महीने बाद सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल का दाम

नई दिल्ली

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से परेशान आम आदमी के लिए आज अच्छा दिन है. दरअसल 8 सितंबर के बाद आज पेट्रोल-डीजल के दाम में इतनी भारी कमी आई है. आपको बता दें कि 2 अक्टूबर को पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था. आज गुरुवार (3 अक्टूबर) को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सस्ती हुई हैं. आज पेट्रोल 10 पैसे प्रति लीटर और डीजल 7 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है.

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 74.51 रुपये, 80.11 रुपये, 77.14 रुपये और 77.40 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है. वहीं दूसरी ओर चारों महानगरों में ग्राहकों को डीजल क्रमश: 67.43 रुपये, 70.69 रुपये, 69.79 रुपये और 71.24 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है.

SMS से पता कर सकते हैं अपने शहर का भाव
अपने शहर के दाम आप रोजाना ऐसे चेक कर सकते हैं. SMS के जरिए उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमतों के अपडेट की जांच कर सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्‍यम से सूचित किया जाएगा. इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 92249 9 2249 को भेज सकते हैं. बीपीसीएल ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा. एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE<डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा.

रोजाना सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं. पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है. इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है.

कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)