Wednesday , February 25 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / रामपुर उपचुनाव: 30 लाख का जुर्माना भरने के बाद तंजीन फातिमा ने भरा नामांकन, आजम खां भी हुए शामिल

रामपुर उपचुनाव: 30 लाख का जुर्माना भरने के बाद तंजीन फातिमा ने भरा नामांकन, आजम खां भी हुए शामिल

चर्चित सीट रामपुर से आजम खां की पत्नी तंजीन फातिमा ने नामांकन भर दिया है। इस दौरान पत्नी के नामांकन में आजम खां भी रामपुर में उपस्थित रहे। हालांकि इससे पहले सोमवार सुबह उन्होंने 30 लाख का जुर्माना भरा। यूपी में विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख है।

तंजीन फातिमा पर बिजली विभाग ने हमसफर रिसॉर्ट में बिजली चोरी के मामले में जुर्माना लगाया था। नामांकन के लिए बिजली विभाग की एनओसी जरूरी थी। यही वजह है कि तंजीन फातिमा ने पहले बिजली विभाग में 30 लाख का जुर्माना भरा उसके बाद अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

पत्नी के नामांकन के लिए सांसद आजम खां भी रामपुर पहुंचे हैं। वह सपा कार्यालय पर पहुंचे। मालूम हो कि 80 से अधिक मुकदमे दर्ज होने के बाद आजम खां ने रामपुर से दूरी बना ली थी। आजम खां इससे पहले 12 अगस्त को बकरीद के मौके पर सार्वजनिक रूप से दिखे थे।

बकरीद की नमाज के बाद उसी दिन रामपुर से चले गए थे। तंजीन फातिमा रामपुर शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में सपा की प्रत्याशी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)