Sunday , February 22 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / PAK पर राजनाथ का हमला, परेशान करने वालों को हम शांति से नहीं बैठने देंगे

PAK पर राजनाथ का हमला, परेशान करने वालों को हम शांति से नहीं बैठने देंगे

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हम किसी को परेशान नहीं करते, लेकिन यदि कोई हमें परेशान करता है, तो हम उसे शांति से बैठने नहीं देंगे। रक्षा मंत्री ने कोल्लम में कहा कि पड़ोसी देश के आतंकवादी कच्छ से केरल तक फैली हमारी तटरेखा पर बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि जो देश अपने जवानों के बलिदान को याद नहीं रखता, उसका दुनिया में कहीं सम्मान नहीं होता। वहीं, उन्होंने कहा कि हम तटीय एवं समुद्री सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

पाकिस्तान पर फूटा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का गुस्सा, बोले- 1971 की गलती मत दोहराओ वरना POK का हाल सोच लेना

इससे पहले राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा था कि पाकिस्तान आतंकवादियों की मदद से भारत को अस्थिर करने की कोशिश करता रहता है लेकिन भारत ने कभी उसकी संप्रभुता को चुनौती नहीं दी।

इसके साथ ही राजनाथ ने पाकिस्तान को आगाह किया कि वह 1971 की गलती को नहीं दोहराए। 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए और बांग्लादेश के रूप में नया देश सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)