Thursday , March 5 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / भूटान में भारतीय सेना का हेलिकॉप्‍टर चेतक क्रैश, दो पायलटों का निधन

भूटान में भारतीय सेना का हेलिकॉप्‍टर चेतक क्रैश, दो पायलटों का निधन

नई दिल्‍ली

भूटान में भारतीय सेना का हेलिकॉप्‍टर चेतक क्रैश हो गया है. इस घटना में दो पायलट शहीद हो गए हैं. जिन दो पायलटों की मौत हुई है उनमें एक इंडियन आर्मी और एक रॉयल भूटान आर्मी ऑफियर हैं.

घटना पर भारतीय सेना के प्रवक्‍ता कर्नल अमन आनंद ने कहा कि भूटान के योंगफुल्‍ला के पास दोपहर लगभग 1 बजे भारतीय सेना का हेलिकॉप्‍टर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया. घटना के कुछ समय पहले ही हेलिकॉप्‍टर का रेडियो से संपर्क टूट गया और जल्‍द ही इसका विजुअल कॉन्‍टेक्‍ट भी खत्‍म हो गया था. यह हेलिकॉप्‍टर रुटीन ड्यूटी पर अरुणांचल प्रदेश के योंफुल्‍ला तक पहुंचा था.

ऐसा बताया जा रहा है कि जंगल होने के कारण इस क्षेत्र में घना कोहरा था और मौसम विभाग की ओर से कम अदृश्‍यता की सूचना दी गई थी. शायद मौसम इतना खराब हो गया कि पायलट का हेलिकॉप्‍टर पर नियंत्रण नहीं रह गया और हादसा हो गया. हेलिकॉप्‍टर में पायलट और चालक दल समेत कितने लोग सवार थे, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है.

ऐसा बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय भारतीय सेना का यह हेलिकॉप्‍टर योंगफुल्‍ला के पास उतरने की कोशिश कर रहा था. तभी यह हादसा हो गया. अभी कुछ दिन पहले ही उत्‍तराखंड के केदारनाथ में एक हेलिकॉप्‍टर हादसे का शिकार हो गया था. उस समय भी लैंडिंग के समय हेलिकॉप्‍टर का संतुलन बिगड़ गया था.

हालांकि इस हादसे में गनीमत रही कि जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. जबकि हेलिकॉप्‍टर में चालक दल और 5 यात्री सवार थे. इसमें सवार सभी लोगों को मामूली चोटें आई थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)