Wednesday , February 25 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / आज हो सकता है विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

आज हो सकता है विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान और 24 अक्तूबर को मतगणना होगी. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दोनों चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और सुशील चंद्रा की मौजूदगी में चुनाव तारीखों का ऐलान किया.

27 नवंबर से पहले चुनाव की प्रक्रिया होगी संपन्न

हरियाणा में मौजूदा विधानसभा की अवधि 2 नवंबर तक की है और महाराष्ट्र में 9 नवंबर तक विधानसभा की अवधि है. चुनाव आयोग ने तय किया है कि 27 अक्टूबर से पहले चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न होगी.  हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें और महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं.

दोनों राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू

महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव की घोषणा के साथ ही दोनों राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है.  यानि अब दोनों राज्य सरकारें किसी भी सरकारी योजना की शुरुआत या कोई नीतिगत फैसला नहीं कर सकेंगी, जिससे मतदाताओं पर किसी तरह का प्रभाव पड़े. किसी तरह की सरकारी ट्रांसफर पोस्टिंग भी राज्य सरकारें नहीं कर सकेंगी.

झारखंड विधानसभा चुनाव की बाद में होगी घोषणा

झारखंड में चुनाव आयोग ने चुनाव तारीखों का ऐलान नहीं किया. झारखण्ड में 5 जनवरी को मौजूदा विधानसभा की अवधि खत्म होगी, ऐसे में चुनाव आयोग के सामने चुनाव कराने के लिए 3 महीने का वक्त मौजूद है. महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव सम्पन्न होने के बाद झारखंंड में चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव की घोषणा करेगा. न्यूज 18 इंडिया ने पहले ही बताया था की चुनाव आयोग महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ झारखण्ड विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान नहीं करेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)