Saturday , March 15 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्यप्रदेश में भी जल्द लागू हो सकता है नया मोटर व्हीकल नियम

मध्यप्रदेश में भी जल्द लागू हो सकता है नया मोटर व्हीकल नियम

भोपाल। केन्द्र सरकार द्वारा तैयार किया गया नया मोटर व्हीकल नियम देश भर में 1 सिंतबर से लागू कर दिया गया है। केंद्र सरकार के बाद राज्य सरकार को अपने-अपने में लागू करना था। कई राज्य सरकारों ने इस नियम का विरोध करते हुए इसे अपने राज्य में लागू नहीं किया। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा जो चालान काटने की राशि निर्धारित की गई है वह पहले से दोगुना कर दी गई है। तो ज्यादातर राज्यों में यह नियम को पूरी तरह से लागू कर दिया गया है। मध्यप्रदेश सरकार ने भी इस नियम को लागू नहीं किया था। गुजरात, हिमाचल प्रदेश की सरकार ने इस नियम को लेकर एक दूसरा काम किया है। पहले इसे लागू करने के बाद इसमें कुछ बदलाव किया है, चालान की राशि को देखते हुए इसे कम कर दिया है, मतलब इसे आधा कर दिया है।

खबर की माने तो मध्यप्रदेश सरकार भी इसमें कुछ बदलाव करके इस नियम को जल्द ही प्रदेश भर में इसे लागू कर सकती है। अगर सब कुछ सही रहा तो मध्यप्रदेश में इसे 1 अक्टूबर से लागू किया जा सकता है। इस बात पर विचार किया जा रहा है, और सही मायने में इसे लागू किया जा सकता है। इस पर फैसला जल्द ही लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)