Sunday , February 22 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / देश का स्वास्थ्य ठीक करने का लक्ष्य, फिट इंडिया के बाद अब आयुष सेंटर की शुरुआत

देश का स्वास्थ्य ठीक करने का लक्ष्य, फिट इंडिया के बाद अब आयुष सेंटर की शुरुआत

नई दिल्ली । 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह आयुष मंत्रालय के एक कार्यक्रम में शिरकत की। केंद्र सरकार ने देशभर में 12500 आयुष सेंटर बनाने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से 10 आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन आज किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि इसी साल 4000 आयुष सेंटर शुरू हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुष और योग Fit India Movement के दो महत्वपूर्ण पिलर हैं। ज्ञात हो कि गुरुवार 29 अगस्त को ही पीएम मोदी ने फिट इंडिया मूवमेंट की भी शुरुआत की है। उन्होंने दुनिया को भारत की देन योग की तारीफ करते हुए कहा कि आज योग Wellness के साथ दुनिया को भारत के साथ जोड़ने का माध्यम बन रहा है। यानी योग की अब नई परिभाषा निकलकर आई है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘योग शरीर, मन, बुद्धि आत्मा को तो जोड़ता था, अब योग दुनिया को भी जोड़ता है। आज हम देखते हैं कि जिस भोजन को हमने छोड़ दिया, उसको दुनिया ने अपनाना शुरू कर दिया है। जौ, ज्वार, रागी, कोदो, सामा, बाजरा, सांवा, ऐसे अनेक अनाज कभी हमारे खान-पान का हिस्सा हुआ करते थे, लेकिन अब ये सब चीजें हमारी थालियों से गायब हो गई हैं।’

उन्होंने कहा, ‘मैं दुनिया में कहीं भी जाता हूं, कोई कितना ही बड़ा लीडर हो, उनसे बात की शुरुआत योग से ही होती है। शायद ही विश्व का कोई लीडर होगा जिसने योग पर बात करने में मेरे साथ 5-10 मिनट न खपाए हों। दुनिया का कोई व्यक्ति जो भारत की भाषा भी नहीं जानता, पर जब योग की बात आती है तो सोचता है कि अच्छा होता कि मैं योग से जुड़ जाता।’

PM मोदी के भाषण के प्रमुख अंश

हमारे महापुरुषों ने इस एक विधा को लेकर जो समर्पण किया है उसने दुनिया के Wellness में कितना बड़ा योगदान दिया है, इसका हमें गर्व होता है: पीएम मोदी

अब हमें योग के अलावा आयुष की अन्य विद्याओं को भी दुनिया भर में पहुंचाना है: पीएम मोदी

योग ने खिड़की खोल दी है, दरवाजे खुलने में देर नहीं लगेगी: पीएम मोदी

देश में आयुष का जो आधुनिक इंफ्रास्टरक्चर तैयार हो रहा है उसके लाभ भी व्यापक हैं: पीएम मोदी

विशेषकर छोटे-छोटे गांवों, कस्बों, शहरों में घर के पास स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं: पीएम मोदी

नए अस्पताल बनने से मेडिकल से जुड़ा पूरा ईको सिस्टम यहां विकसित हो रहा है: पीएम मोदी

हमने पिछले दिनों संसद में नेशनल मेडिकल कमिशन का जो कानून पारित किया है उससे देश में स्वास्थ्य शिक्षा और उससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में बहुत मदद मिलेगी: पीएम मोदी

जब हम देश में 1.5 लाख हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोल रहे हैं, तो आयुष को भी हम भूले नहीं हैं: पीएम मोदी

देशभर में 12 हज़ार 500 आयुष सेंटर बनाने का हमारा लक्ष्य है: पीएम मोदी

हमारी कोशिश है कि ऐसे 4 हजार आयुष सेंटर इसी वर्ष हम तैयार कर दें: पीएम मोदी

आयुर्वेद, योग और नेचुरोपैथी,  सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी के बाद ‘सोवा – रिग्पा’ AYUSH परिवार का छठा सदस्य हो गया है: पीएम मोदी

इस Initiative के लिए मैं मंत्री जी और उनके विभाग को बहुत बहुत बधाई देता हूं: पीएम मोदी

हमारे पास हज़ारों वर्षों पुराना लिटरेचर है, वेदों में गंभीर बिमारियों से जुड़ें इलाज की चर्चा है: पीएम मोदी

लेकिन दुर्भाग्य से हम अपनी पुरातन रिसर्च को आधुनिकता से जोड़ने में इतने सफल नहीं हो पाए और इसी स्थिति को बीतें 5 वर्षों में हमने लगातार बदलने का प्रयास किया है: पीएम मोदी

हमारे देश में परंपरा ऐसी बनी है कि बड़े-बड़े नाम जो टीवी पर चमकते हों या जो नेता कहे जाते हों, उन्हीं पर डाक टिकट बनते हैं: पीएम मोदी

आयुर्वेद के लिए खप जाने वाले पर भी डाक टिकट बन सकते हैं क्या ?: पीएम मोदी

आज आयुष पद्धति को समृद्ध करने वाली 12 हस्तियों के सम्मान में डाक टिकट भी जारी हुए हैं।

ये वो साथी हैं जिन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों के उपचार में लगा दिया। किसी ने योग को माध्यम बनाया तो किसी ने आयुर्वेद को, किसी ने यूनानी से सेवा की तो किसी ने होम्योपैथी से: पीएम मोदी

आज मुझे योग के साधकों, योग की सेवा करने वालों और दुनिया भरा में योग का प्रचार प्रसार करने वाले साथियों और संगठनों को पुरस्कार देने का मौका मिला है: पीएम मोदी

पुरस्कार पाने वाले साथियों को मैं बधाई देता हूं: पीएम मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)