Sunday , February 22 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाकिस्तान ने 222 बार तोड़ा सीजफायर

अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाकिस्तान ने 222 बार तोड़ा सीजफायर

नई दिल्ली

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. वहीं इस साल पाकिस्तान 1889 बार सीजफायर उल्लंघन कर चुका है.

सूत्रों के मुताबिक इसके अलावा अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान 222 बार सीजफायर तोड़ चुका है. पाकिस्तान 5 अगस्त से ही बौखलाया हुआ है. हर दिन औसतन पाकिस्तान 10 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है. सीमा पर हर दिन भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी हो रही है.

पाकिस्तान आए दिन सीमावर्ती इलाकों में भीषण गोलीबारी कर रहा है. भारतीय सेना पाकिस्तान हमले का भरपूर जवाब दे रही है. लगातार गोलीबारी की वजह से सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोग दहशत में जीवन जीने को मजबूर हैं.

खुफिया इनपुट के मुताबिक भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के कुछ संवेदनशील सैन्य ठिकाने तबाह हुए हैं.

अगस्त महीने में पाकिस्तान ने कुल 271 बार सीज फायर का उल्लंघन किया है. जुलाई महीने में पाकिस्तानी सेना ने 296 बार सीज फायर का उल्लंघन किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)