Saturday , March 14 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / स्वच्छता, वाटर हरबेस्टिंग औऱ पौधा रोपण के लिए इकठ्ठा हुआ भोपाल

स्वच्छता, वाटर हरबेस्टिंग औऱ पौधा रोपण के लिए इकठ्ठा हुआ भोपाल

आम सभा, भोपाल। हमारा एक छोटा सा प्रयास शहर और अपने घर को किस तरह स्वच्छ रखने में कारगर साबित हो सकता है और वाटर हार्वेस्टिंग वर्तमान दौर में कितना जरूरी है, इसको लेकर रविवार को नगर निगम के सभी 19 जोन कार्यलयों में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। जोन अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय रहवासी और निगम अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने स्वच्छता की शपथ भी ली। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता एवं गीले सुखे कचरे को अलग अलग रखने सहित पर्यावरण संरक्षण व हरियाली को बढ़ाने के मद्देनजर हरा भोपाल, शीतल भोपाल अभियान में पौधरोपण में जन सहभागिता के लिए नागरिकों को प्रेरित करने के साथ ही वाटर हार्वेस्टिंग के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य से निगम के सभी जोन कार्यालयों में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थितजनों को वाटर हार्वेस्टिंग की तकनीक, गीला सूखा कचरा पृथकीकरण आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं जोन अध्यक्ष, पार्षद व अन्य जन प्रतिनिधियों की उपस्थित में स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

स्वच्छता हर नागरिक का कर्तव्य

आयोजित कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि स्वच्छता हमारे लिए कितनी जरूरी है। जिस तरह एक अतिथि जब किसी के घर जाता है तो घर की साफ सफाई को देखकर अंदाजा लगाता है कि परिवार को सफाई पसंद है और इसी सफाई के कारण परिवार का मान बढ़ता है। ठीक इसी तरह हमें भी अपने शहर को स्वच्छ रखना है। साथ ही बताया गया कि ग्रीष्म ऋतु में जल संकट से बचने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग व जल संचय को अधिक से अधिक नागरिकों अपनाना होगा। तभी हम आने वाले कल की कल्पना कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान अंत में स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

नोडल अधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

सभी 19 जोन में संवाद कार्यक्रम के निगम प्रशासन ने नोडल अधिकारी नियुक्त किए थे। अपर आयुक्त कमल सोलंकी ने जोन 1, के जोन 2 में अपर आयुक्त रणवीर कुमार सिंह, जोन 3 में उपायुक्त लाला राम कोली, जोन 4 में अधीक्षण यंत्री पी. के. जैन, जोन 5 में उपायुक्त हर्षित तिवारी, जोन 6 में अपर आयुक्त मयंक वर्मा, जोन 7 में सहायक आयुक्त संध्या चतुर्वेदी, जोन 8 में अपर आयुक्त राजेश राठौड़, जोन 9 में मुख्य अभियंता ए. आर. पवार, जोन 10 में अपर आयुक्त डी. एस. हाडा, जोन 11 में उपायुक्त विनोद कुमार शुक्ल, जोन 12 में उपायुक्त हरीश गुप्ता, जोन 13 में सहायक आयुक्त विजय तिवारी, जोन 14 में अपर आयुक्त पवन सिंह, जोन 15 में सहायक आयुक्त सी.बी. मिश्रा, जोन 16 में मुख्य नगर निवेषक विजय संावलकर, जोन 17 में कार्यपालन यंत्री जी.एस.सलुजा, जोन 18 में सहायक आयुक्त इशांत धाकड़ तथा जोन 19 में कार्यपालन यंत्री तापस दास गुप्ता ने नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी का निर्वाहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)