Wednesday , February 25 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / जेटली की हालत बेहद नाजुक

जेटली की हालत बेहद नाजुक

नई दिल्ली। बीजेपी नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उन्हें देखने एम्स पहुंचे हैं. अरुण जेटली को एम्स में डॉक्टरों ने उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए वेंटिलेटर से हटाकर ईसीएमओ यानी एक्सट्राकॉर्पोरियल मेंब्रेन ऑक्सीजिनेशन पर शिफ्ट किया है. ईसीएमओ पर मरीज को तभी रखा जाता है जब फेफड़े ठीक से काम नहीं करते और वेंटीलेटर का भी फायदा नहीं हो रहा होता है. तब इसके मदद से मरीज के शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाई जाती है.

अरुण जेटली को 9 अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ता कराया गया था. वहां उनका इलाज चल रहा है. इलाज के साथ ही उनके लिए दुआओं का दौर भी जारी है. शनिवार को अरुण जेटली के जल्द स्वस्थ होने के लिए हवन किया गया.

वहीं, शनिवार को अरुण जेटली का हाल जानने वालों का एम्स में तांता लगा रहा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एम्स पहुंचकर अरुण जेटली का हाल जाना. साथ ही अरुण जेटली की हालत पर डॉक्टरों से बातचीत भी की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)