Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / हरियाणा: पिता ने नहीं दिलाई जगुआर, बेटे ने नदी में बहा दी BMW कार

हरियाणा: पिता ने नहीं दिलाई जगुआर, बेटे ने नदी में बहा दी BMW कार

यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी महंगी BMW कार को सिर्फ इसलिए नदी में बहा दिया कि उसके पिता उसे जगुआर कंपनी की कार दिलाने से मना कर रहे थे। हालांकि घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने कार को बाहर निकाल लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यमुनानगर के मुकारामपुर निवासी युवक ने पिता से अनबन के बाद अपनी BMW कार को नदी में बहा दिया था। गांव के कुछ लोगों ने पानी में BMW को डूबते देखकर पुलिस को इसकी जानकारी दी।  मौके पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद क्रेन से इस कार को बाहर निकलवाने में सफल रही। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस की काफी मदद की।

‘मानसिक रूप से है अस्वस्थ’

पुलिस के मुताबिक, ‘परिवारवालों ने बताया है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसने अपने पिता से जगुआर कंपनी की कार दिलाने की मांग की थी। उसका मानना था कि BMW कार उसके लिए छोटी है। हालांकि पिता ने उसे जगुआर दिलाने से मना कर दिया। इसके कारण गुस्से में उसने ऐसा किया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)