Saturday , March 7 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / आजम खान की मुसीबत और बढ़ी, ED ने मनी लॉन्‍ड्र‍िंग का केस दर्ज किया

आजम खान की मुसीबत और बढ़ी, ED ने मनी लॉन्‍ड्र‍िंग का केस दर्ज किया

नई दिल्‍ली: समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर से सांसद आजम खान की मुसीबतें खत्‍म होने का नाम नहीं ले रही हैं. ईडी ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए मनी लॉन्‍ड्र‍िंग का केस दर्ज किया है. आजम खान पहले से ही जमीन से जुड़े मामलों में घिरे हुए हैं. उनकी यूनिवर्स‍िटी पर छापे पड़ रहे हैं. इस मामले में उनके बेटे अब्‍दुल्‍ला को भी हिरासत में लिया गया था. हालांकि खुद आजम खान अपने ऊपर लगे आरोपों को लगातार नकार रहे हैं.

जमीन हड़पने का आरोप

आजम खान जमीन हथियाने के 26 नए मामलों के बाद करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले में फंस गए हैं. उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने उनको रामपुर में लग्जरी रिसॉर्ट हमसफर के लिए सरकारी जमीन कब्जाने को लेकर नोटिस जारी किया है. जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन के एक बड़े टुकड़े को कब्जाने के संबंध में अनियमितताओं का आरोप लगाया है. इस जमीन पर गेस्ट हाउस का निर्माण किया गया है.

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के खिलाफ सरकारी और गरीब किसानों की कृषि योग्य भूमि हथियाने के सिलसिले में लगातार मामले दर्ज किए जाने के बाद उनको भूमाफिया घोषित किया गया है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)भी खान के निजी विश्वविद्यालय के खाते में विदेशों से दान मिलने से संबंधित कथित धनशोधन के आरोपों की जांच कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)