Wednesday , February 25 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / 5 महीने में सबसे ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल, फटाफट चेक करें नए रेट्स

5 महीने में सबसे ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल, फटाफट चेक करें नए रेट्स

पेट्रोल के दाम में गुरूवार को 8 से 12 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुए है, वहीं डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है. आपको बता दें कि दो दिन के बाद पेट्रोल की कीमतें महंगी हुई हैं. जहां दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल 8 पैसे तो वहीं कोलकाता में 12 पैसे, चेन्नई में पेट्रोल 9 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. आपको बता दें कि देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में है. यहां एक लीटर पेट्रोल के दाम 80.72 रुपये है.

पेट्रोल के डीज़ल के नए रेट्स जारी- आईओसी की वेबसाइट पर जारी रेट्स के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 73.35 रुपए व डीजल 66.24 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बढ़ी हुई कीमतों के बाद आज पेट्रोल 78.96 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है वहीं डीजल 69.43 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है. कोलकाता में आज पेट्रोल 75.77 रुपए व डीजल 68.31 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं चेन्नई में आज पेट्रोल 76.18 रुपए व डीजल 69.96 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है.

सुबह 6 बजे तय होते हैं दाम
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी (HPCL, BPCL, IOC) रोजाना पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करने के बाद रोज़ाना सुबह 6 बजें नई कीमतें जारी करती हैं. ये कीमतें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जारी क्रूड की कीमतों और एक अमेरिकी डॉलर के रुपये में भाव से तय होती है. साथ ही, इसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों का भी ख्याल रखा जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)