Wednesday , February 25 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / BJP विधायक की बेटी साक्षी को ट्विटर पर दी जान से मारने की धमकी

BJP विधायक की बेटी साक्षी को ट्विटर पर दी जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश के बरेली के बिथरी विधायक की बेटी साक्षी को ट्विटर पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उनके ट्विटर अकाउंट पर उनके ही पोस्ट पर कई एकाउंट होल्डर अजितेश से शादी के फैसले को गलत बताकर कह रहे हैं कि आखिर कब तक बचेगी। मरना तुझे मेरे हाथों से है। इस धमकी के बाद साइबर सेल भी सक्रिय हो गई है।

अजितेश से शादी के साक्षी के फैसले को ट्विटर पर लोग गलत बता रहे हैं। साथ ही साक्षी को पापा से माफी मांगकर घर जाने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे पोस्टों से ट्विटर भरा पड़ा है। दीपक भारती के नाम के शख्स ने साक्षी के पोस्ट के कमेंट बॉक्स में उसे जान से मारने की धमकी दी है। उसने लिखा है कि मुर्गी क्या जाने अंडे का क्या होगा? लाइफ मिलेगी या तवे पर फ्राई होगा? पुलिस और मीडिया कब तक तुम्हें बचाएगा? एक दिन मरना है मेरे हाथ से। हालांकि, साक्षी ने इस कमेंट पर कोई रिप्लाई नहीं किया है और न ही पुलिस को सूचना दी है। सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है। साइबर सेल जांच में जुट गई है।

कॉल डिटेल के बाद अब साक्षी-अजितेश के बैंक खातों का ये सच आया सामने

ऐसे कमेंट आ रहे ट्विटर पर 
– अभी भी समय है। पैरेंट्स के पास चली जाओ। पैरेंट्स को दुख देकर कभी भी खुश नहीं रहोगी। ये प्यार का नशा दो महीने में उतर जाएगा।

– साक्षी तुम क्या जानो बाप का प्यार क्या होता है। वो प्यार लड़की को तब दिखता है जब वो लड़की का कन्यादान करने के दिन रोता है। बाप वो पेड़ होता है जो कभी नहीं गिरता। वो गिरेगा तो उसे पता है कि सब खत्म हो जाएगा। वो तो नहीं गिरा लेकिन साक्षी तुमने उसे गिरा दिया।

BJP MLA की बेटी साक्षी की शादी को लेकर नया खुलासा

विधायक की हत्या की धमकी के बा पुलिस सतर्क

भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल को बार एसोसिएशन भवन के मैनेजर की वायरल ऑडियो में हत्या किए जाने की धमकी दी गई थी। ऑडियो में भाजपा नेता और पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी गौरव सिंह अरमान का नाम लिया गया था। ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी सतर्क हो गए हैं।.

एसएसपी मुदिराज ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच शुरू करा दी गई है। ऑडियो को वॉइस टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा। मामले में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधायक की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। विधायक को जरूरत पड़ने पर और सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा बैंक खातों के स्टेटमेंट निकलवाए जा रहे हैं। अचानक से खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया है तो आयकर विभाग से भी इसकी जांच कराई जाएगी। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया धमकी देने से लेकर ऑडियो वायरल करने और एकाउंट में रुपए ट्रांसफर किए जाने मामले की गहनता से जांच चल रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान विशेष: BJP विधायक की बेटी साक्षी ने कहा, अब घरवालों से कुछ नहीं कहना चाहती हूं

साक्षी-अजितेश जब तक चाहेंगे, मिलेगी सुरक्षा:इंस्पेक्टर इज्जतनगर केके वर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट की सुरक्षा का आदेश मिल गया है। साक्षी और अजितेश जब तक चाहेंगे। उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। वह इस समय दिल्ली में है। पुलिस की एक टीम गुरुवार को दिल्ली रवाना की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)