Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / UP में बारिश का कहर: 72 घंटे में 15 लोगों की मौत, 133 घर ढहे

UP में बारिश का कहर: 72 घंटे में 15 लोगों की मौत, 133 घर ढहे

मानसून की दस्तक के साथ ही उत्तर प्रदेश के कई जिला में हुई भीषण बारिश और तूफान ने लोगों पर कहर ढा दिया है. पिछले तीन दिनों में राज्य के 14 जिलों में करीब 15 लोगों की मौत हो गई. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जुलाई 9 से 12 के बीच वर्षा जनित हादसों में करीब 133 इमारतें ढह गईं. वहीं करीब 23 जानवरों की भी इसमें जान चली गई.

इन जिलों में आई आफत 

मानूसन के आने के बाद से ही उत्तर प्रदेश के उन्नाव, अंबेडकर नगर, प्रयागराज, बाराबंकी, हरदोई, खीरी, गोरखपुर, कानपुर नगर, पीलीभीत, सोनभद्रा, चंदोली, फिरोजाबाद, मऊ और सुल्तानपुर में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. इन्हीं जिलों में लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी इन जिलों में तेज बारिश और तूफान आने की आशंका है.

लखनऊ में भी तेज बारिश की आशंका
वहीं मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार और आने वाले पांच दिनों तक लखनऊ में भी तेज बारिश और तूफान आने की आशंका है. इस दौरान बादल छाए रहेंगे और आने वाले दो दिनों में दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में भी अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है.

यहां होगी भारी बारिश 
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य महाराष्ट, गोवा, कर्नाटक का तटीय क्षेत्र, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी शनिवार और रविवार को भारी बारिश की आशंका जताई गई है. बताया जा रहा है कि दक्षिणी और मध्य भारत में बन रही मानसून की स्थितियों को देखते हुए इन राज्यों में तेज बारिश के साथ ही तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)