Thursday , March 19 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / 200 रुपए का कर्ज उतारने के लिए 22 साल बाद भारत आये केन्या के सांसद, दिया यह बयान

200 रुपए का कर्ज उतारने के लिए 22 साल बाद भारत आये केन्या के सांसद, दिया यह बयान

महाराष्ट्र: 

औरंगाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां केन्या के एक सांसद 22 साल पहले लिए 200 रुपए का कर्ज चुकाने के लिए वापस लौटे. दरअसल केन्या के न्यारीबारी छाछे से सांसद रिचर्ड न्यागाका टोंगी औरंगाबाद के एक लोकल मैनेजमेंट कॉलेज में पढ़ते थे. इस दौरान उन पर 200 रुपए का कर्ज हो गया था. इस कर्ज को लौटाने के लिए वह 22 साल बाद औरंगाबाद लौटे. रिचर्ड न्यागाका टोंगी ने बताया, ‘मैंने 22 साल पहले 200 रुपए का कर्ज लिया था जिसे मैंने नहीं चुका पाया था.’

रिचर्ड ने बताया, ‘उन्होंने मुझे अच्छा खाना दिया था लेकिन मैंने उसका पैसा नहीं चुकाया था. जब मेरी शादी हुई तो मैंने कसम खाई कि मैं भारत वापस जाऊंगा और पैसे चुकाऊंगा. अब मेरे मन में शांति है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)