Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / जन धन अकाउंट में जमा रकम 1 लाख करोड़ के पार, वित्त मंत्रालय ने जारी किया डेटा

जन धन अकाउंट में जमा रकम 1 लाख करोड़ के पार, वित्त मंत्रालय ने जारी किया डेटा

नई दिल्ली ।

मोदी सरकार की तरफ से 5 साल पहले शुरू की गई प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खोले गए बैंक अकाउंट में जमा धन 1 लाख करोड़ रुपये की सीमा को पार कर गया है। वित्त मंत्रालय के नए डेटा के अनुसार, 3 जुलाई को 36.06 करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री जन धन योजना अकाउंट में कुल जमा धन 1,00,495.94 करोड़ रुपये था।

अकाउंट होल्डर्स के अकाउंट में 6 जून को 99,649.84 करोड़ रुपये और पहले सप्ताह में 99,232.71 करोड़ रुपये जमा थे, इस अमाउंट में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रधानमंत्री जन धन योजना देश में लोगों को बैंकिंग सर्विस से जोड़ने के लिए 28 अगस्त, 2014 को शुरू की गई थी। PMJDY के तहत खोले गए अकाउंट RuPay डेबिट कार्ड और ओवरड्राफ्ट की सुविधा के साथ बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) अकाउंट हैं। हाल ही में वित्त मंत्रालय ने राज्यसभा में कहा था कि मार्च 2018 में PMJDY के तहत जीरो बैलेंस अकाउंट की संख्या 5.10 करोड़ से घटकर 5.07 करोड़ रह गई है।

28.44 करोड़ से अधिक अकाउंट होल्डर्स को रूपे डेबिट कार्ड जारी किए गए हैं। बीएसबीडी अकाउंट में कोई भी मासिक औसत बैलेंस रखने की आवश्यकता नहीं होती है। स्कीम की सफलता के बाद सरकार ने 28 अगस्त, 2018 के बाद खोले गए नए अकाउंट के लिए एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया गया। ओवरड्राफ्ट की लिमिट भी दोगुनी कर 10 हजार रुपये कर दी गई है। जन धन अकाउंट होल्डर में से 50 फीसद से अधिक महिलाएं हैं।

पीएमजेडीवाई का उद्देश्य कई फाइनेंशियल सर्विस जैसे सेविंग बैंक अकाउंट, लोन की आवश्यकता, इंश्योरेंस और पेंशन से कमजोर वर्गों और लो इनकम ग्रुप तक पहुंचाना है। PMJDY लोगों के अकाउंट में सभी सरकारी लाभों को प्रसारित करने और केंद्र सरकार की डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) स्कीम को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)