Saturday , March 14 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / BJP में शामिल हुईं सपना चौधरी, अब नहीं करेंगी डांस?

BJP में शामिल हुईं सपना चौधरी, अब नहीं करेंगी डांस?

हरियाणा की डांसिंग सेंसेशन सपना चौधरी आखिरकार बीजेपी में शामिल हो गई हैं. सपना ने 7 जुलाई को दिल्ली बीजेपी सदस्यता अभियान में पार्टी की सदस्यता ली. इस कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी महासचिव रामलाल और मनोज तिवारी शामिल थे. अब एक तरफ जहां सपना के फैन्स उनके राजनीती में जाने से एक्साइटेड हैं. तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो इस खबर से दुखी हैं.

कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. अमन मिश्रा नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘आया ऊंट पहाड़ के नीचे’. अब्दुल्ला अम मोहम्मदी ने लिखा, मुझे ये बात पहले से पता थी. अज्ञानी बाबा नाम से ट्विटर अकाउंट चलाने वाले यूजर ने लिखा, डांसर – सपना चौधरी, कॉमेडियन – परेश रावल, एक्टर – अक्षय कुमार, विलेन – अमित शाह….फिल्म सुपर हिट होगी.

बता दें कि लंबे समय से सपना के पॉलिटिक्स में आने की खबरें थीं. पहले कहा जा रहा था कि वह कांग्रेस में शामिल हो रही हैं. लेकिन फिर मनोज तिवारी के साथ उनकी तस्वीरें आईं. इस तस्वीर के बाद सपना का नाम BJP से जुड़ा. लेकिन सपना ने किसी पार्टी के साथ जुड़ने की बात नहीं की थी. अब सपना की ये तस्वीरें हैरान नहीं करतीं. क्योंकि लंबे समय से सपना से जुड़ी इस तरह की खबर की उम्मीद सभी को थी.

प्रोफेशनल फ्रंट पर बात करें तो सपना म्यूजिक वीडियोज़ के अलावा अब फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस भी डेब्यू कर चुकी हैं. सपना ने फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ से एक्टिंग में हाथ आजमाया. टीवी पर वह ‘बिग बॉस सीजन 11’ और ‘लाडो-वीरपुर की मर्दानी’ शो में नजर आ चुकी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)