Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / भाजपा सांसद की मौजूदगी में उनके गुर्गों की टोल प्लाजा पर गुंडई, घटना CCTV में कैद

भाजपा सांसद की मौजूदगी में उनके गुर्गों की टोल प्लाजा पर गुंडई, घटना CCTV में कैद

उत्तर प्रदेश के  गरा में इनर रिंग रोड टोल पर इटावा सांसद राम शंकर कठेरिया के काफिले को रोकने पर विवाद में टोलकर्मियों से मारपीट और फायरिंग हुई। इसमें तीन लोग घायल हैं। टोल इंचार्ज ने सांसद के खिलाफ तहरीर दी है। सारी घटना सीसीटीवी में कैद है।

शनिवार तड़के इटावा के सांसद रामशंकर कठेरिया नई दिल्ली से लौट रहे थे। तभी ये घटना हुई। टोल कर्मियों का कहना है कि उनके काफिले में पांच गाड़ी थी। सांसद समर्थक एक साथ सभी गाड़ी निकालना चाहते थे। जबकि हमने कहा था कि एक एक करके गाड़ी निकाली जाए। इस बात पर ही सांसद और उनके समर्थकों गुस्सा हो गए और टोल कर्मियों से मारपीट की। आरोप है कि विरोध करने पर सांसद के सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग भी की है। कर्मचारी के अनुसार मारपीट में उनके 3 साथी घायल हुए हैं। थाना एत्मादपुर में तहरीर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)