Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / पेट्रोल-डीज़ल होगा इतने रुपये तक महंगा, जानें बजट का सबसे बड़ा फैसला

पेट्रोल-डीज़ल होगा इतने रुपये तक महंगा, जानें बजट का सबसे बड़ा फैसला

पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें बढ़ने वाली है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ईंधन पर एक रुपये अतिरिक्त सेस लगाने का फैसला किया है. वहीं,  वित्त मंत्री ने पेट्रोल डीजल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी में जहां 1 रुपये की बढ़ोतरी की है वहीं रोड और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेस के नाम पर 1 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है यानी पेट्रोल डीजल 2 प्रति लीटर महंगा हुआ. आपको बता दें कि इससे आम आदमी पर सीधा असर होगा. टैक्स बढ़ने से अब पेट्रोल-डीज़ल महंगा हो जाएगा. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनी (HPCL, BPCL, IOC) रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा करती है. नई दरें सुबह 6 बजे से लागू होती है. आपको बता दें कि कीमतों को तय करने के लिए 15 दिन की औसत कीमत को आधार बनाया जाता है. इसके अलावा रुपये और डॉलर के विनिमय दर से भी तेल की कीमत प्रभावित होती है.

निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में बताया है कि  पेट्रोल डीजल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी में 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. वहीं रोड और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेस के नाम पर 1 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है यानी पेट्रोल डीजल 2 प्रति लीटर महंगा हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)