Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / FB, Insta, WhatsApp, Messenger Down, जाने क्या है समस्या?

FB, Insta, WhatsApp, Messenger Down, जाने क्या है समस्या?

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्क कंपनी की लगभग सभी बड़ी सर्विस डाउन है. WhatsApp, Messenger और Facebook एक तरह ठप हैं. फोटो लोड नहीं हो रही है. ये समस्या भारतीय समयानुसार रात के करीब 8.30 बजे से है (3 जुलाई) . कह सकते हैं तब से लोगों ने इसे रिपोर्ट करना शुरू किया है. फेसबुक ने ट्वीट करके कहा है कि कंपनी सभी सर्विस को ठीक करने का काम कर रही है, लेकिन अब तक ये नहीं बताया गया है कि ये समस्या क्यों आई है.

1 अरब यूजर्स से ज्यादा फेसबुक पर फोटोज नहीं देख पा रहे हैं, डाउनलोड भी नहीं कर पा रहे हैं. ट्विटर पर कुछ यूजर्स ये भी आशंका जता रहे हैं कि रूस और चीन ने अमेरिकी कंपनी फेसबुक पर साइबर अटैक किया है.

फेसबुक, मैसेंजर, वॉट्सऐप और इंस्टा में पहली बार दिक्कत नहीं आई है, लेकिन इस बार फोटोज में दिक्कत आ रही है. फोटोज की जगह फोटो नहीं दिख रही है, बल्कि उस फोटो की डीटेल्स दिख रही है. जैसे उस फोटो में कौन क्या कर रहा है. यहां तक कि उस फोटो में कोई शख्स हंस रहा है या बातें कर रहा है, इस तरह की भी डीटेल्स मिल रही हैं.

फेसबुक और वॉट्सऐप के दुनिया भर में अरबों यूजर्स हैं. ट्विटर पर लोग बड़ी हैकिंग या डेटा लीक की आशंका लगा रहे हैं. चूंकि फेसबुक पहले से ही कैंब्रिज अनालिटिका डेटा स्कैंडल के बाद से लगातार सवालों के घेरे में है, इसलिए लोगों का डर भी वाजिब है. ट्विटर पर कुछ यूजर्स का कहना है कि ये साइब वॉर की वजह से हो रहा है, तो कुछ का कहना है कि फेसबुक में कोई बड़ा डेटा लीक होने वाला है. कुछ स्क्रीनशॉट्स वाकई हैरान कर देने वाले हैं.

फेसबुक के अलावा ट्विटर ने भी कुछ समय पहले एक ट्वीट किया है. ट्विटर सपोर्ट द्वारा किए गए ट्वीट में कहा गया है कि कंपनी डायरेक्ट मैसेज में आ रही समस्या को ठीक करने का काम कर रही है.

कुछ एक्स्पर्ट्स ने ऐसी तस्वीरें ट्वीट की हैं जो वाकई चौंकाने वाले हैं. कुछ लोग ट्वीटर पर फेसबुक की सभी सर्विस डाउन होने को साइबर वॉर की शुरुआत मान रहे हैं. ईरान में पिछले 8 दिनों से इंटरनेट की सर्विस ठप है.

एक ट्वीटर यूजर ने फेसबुक एल्बम का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें कोई भी फोटो नहीं दिख रही है. लेकिन हैरानी की बात ये है कि फोटो की जगह पर उस फोटो में उपलब्ध डीटेल्स के बारे में लिखा है. जैसे फोटो में कौन है और उसने क्या पहन रखा है या किसके साथ है. इस स्क्रीनशॉट में ये चीजें साफ देखी जा सकती हैं.

हालांकि ज्यादातर फेसबुक यूजर्स को किसी भी तरह की फेसबुक फोटोज देखने में दिक्कत हो रही है. WhatsApp पर कोई भी फोटो न तो डाउलनोड हो रही और न ही उसे देखा जा सकता है.

इंटरनेट सिक्योरिटी और सॉफ्टवर प्रोवाइडर कंपनी Cloudfare, जो दुनिया की जानी मानी कंपनी है, इसमें कल दिक्कत आई थी. रिपोर्ट के मुताबिक 16 मिलियन कस्टमर वाली इस कंपनी के यूजर्स को दिक्कतें आ रही थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)