Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / पांच लोगों की हत्या कर जेल में बंद है पूरा परिवार, पुलिस कर रही ‘सुल्तान’ की देखभाल

पांच लोगों की हत्या कर जेल में बंद है पूरा परिवार, पुलिस कर रही ‘सुल्तान’ की देखभाल

मध्यप्रदेश के सागर में बजरिया पुलिस चौकी का स्टाफ एक कुत्ते की देखभाल कर रहा है। इस कुत्ते का नाम ‘सुल्तान’ है। जिस छह लोगों के परिवार के साथ ये कुत्ता रहता था वो सभी जेल में बंद हैं। पूरा परिवार कथित तौर पर दूसरे परिवार के पांच लोगों की हत्या करने के आरोप में जेल में है।

पुलिस के अनुसार, बीना कस्बे के छोटी बजरिया पुलिस चौकी क्षेत्र में पिछले महीने 21 जून को दो परिवारों के बीच हुए विवाद में एक परिवार ने दूसरे परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी थी। उसके बाद पुलिस ने आरोपी मोहन अहिरवार के परिवार को 22 जून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

आरोपी परिवार ने एक कुत्ता पाल रखा था। पूरे परिवार के जेल जाने के बाद कुत्ता तीन दिनों तक भूखा-प्यासा रहा। हत्या के आरोप में मोहन अहिरवार के परिवार के जेल जाने के बाद गणेश वार्ड के लोगों ने लेब्राडोर प्रजाति के कुत्ते ‘सुल्तान’ को अपने पास रखने से इनकार कर दिया।

पुलिस चौकी की प्रभारी मनीषा तिवारी ने बताया, जेल में बंद परिवार के कुत्ते को चौकी लाया गया अब चौकी के कर्मचारी ही उसकी देखभाल कर रहे हैं। पुलिस चौकी का पूरा स्टाफ अब ‘सुल्तान’ को अपने परिवार का सदस्य मानने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)