Wednesday , February 25 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / कुमार विश्वास ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ये हताशा समझ से बाहर जब हर तरफ….

कुमार विश्वास ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ये हताशा समझ से बाहर जब हर तरफ….

नई दिल्ली: 

आप नेता और कवि कुमार विश्वास ने ट्विटर के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस की हताशा समझ से बाहर है. जब सब तरफ एक ही सत्ता हो तब तो विपक्ष के लिए सबसे मुफीद मैदान होता है! जमीनी, सच्चा मुश्किल जनसंघर्ष 100% सफलता का रास्ता है! डगमगाता विपक्ष जनहितों के खिलाफ है और हर सत्ता का अहंकार ऐतिहासिक सत्य, इसलिए असहमति के हाथो पर ज़्यादा जिम्मेदारी है.’ बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने एक ओपन लेटर भी जारी किया है.

इस ओपन लेटर में राहुल गांधी ने लिखा, ‘कांग्रेस पार्टी के लिए काम करना मेरे लिए सम्मान की बात थी’. उन्होंने पत्र में 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को मिली हार का जिक्र करते हुए लिखा ‘अध्यक्ष के नाते हार के लिए मैं जिम्मेदार हूं. इसलिये अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं’. उन्होंने आगे लिखा, पार्टी को जहां भी मेरी जरूरत पड़ेगी मैं मौजूद रहूंगा.

भारत-इंग्लैंड मुकाबले पर बोले कुमार विश्वास, हे इंडियन टीम, इतनी शर्म ठीक नहीं, अब तो….

बता दें कि बुधवार को राहुल गांधी ने कहा कि एक महीने पहले ही नए अध्यक्ष का चुनाव हो जाना चाहिए था. राहुल गांधी ने कहा, ‘बिना देर किए हुए नए अध्यक्ष का चुनाव जल्द हो. मैं इस प्रक्रिया में कहीं नहीं हूं. मैंने पहले ही अपना इस्तीफा सौंप दिया है और मैं अब पार्टी अध्यक्ष नहीं हूं. सीडब्ल्यूसी को जल्द से जल्द बैठक बुलाकर फैसला करना चाहिए.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)