Wednesday , February 25 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी से आज मिली राहत, जानें नए रेट्स

खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी से आज मिली राहत, जानें नए रेट्स

अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में चल रही उथल-पथल के चलते पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो रही थी. बुधवार को 6 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इससे पहले पिछले 6 दिनों में  दिल्ली में पेट्रोल के दाम 46 और डीजल 43 पैसे प्रति लीटर हुआ है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 44 और डीजल में 41, मुंबई में पेट्रोल 40 और डीजल 41 और चेन्नई में पेट्रोल 42 और डीजल में 37 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है.

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार बुधवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के लिए ग्राहकों को क्रमश: 70.51 रुपये, 76.15 रुपये, 72.75 रुपये और 73.19 रुपये प्रति लीटर भुगतान करना पड़ रहा है. वहीं चारों महानगरों में ग्राहकों को डीजल के लिए क्रमश: 64.33 रुपये, 67.40 रुपये, 66.23 रुपये और 67.96 रुपये प्रति लीटर का भुगतान करना पड़ रहा है.

देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनी (HPCL, BPCL, IOC) रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा करती है. नई दरें सुबह 6 बजे से लागू होती है. आपको बता दें कि कीमतों को तय करने के लिए 15 दिन की औसत कीमत को आधार बनाया जाता है. इसके अलावा रुपये और डॉलर के विनिमय दर से भी तेल की कीमत प्रभावित होती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)