Sunday , February 22 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री की हवाईअड्डे पर हुई तलाशी, नहीं मिला वीआईपी रुतबा

आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री की हवाईअड्डे पर हुई तलाशी, नहीं मिला वीआईपी रुतबा

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू को राज्य के गन्नवरम हवाई अड्डे पर सुरक्षा तलाशी से गुजरना पड़ा है। इतना ही नहीं विमान तक जाने के लिए उन्हें वीआईपी सुविधा भी नहीं मिली। नायडू ने आम यात्रियों की तरह ही विमान तक जाने के लिए शटल बस से यात्रा की।

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता नायडू को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। उनपर वर्षों पहले तिरुपति के अलिपीरि में माओवादियों ने हमला किया था। जिसके बाद से उन्हें यह वीवीआईपी सुरक्षा घेरा मिला हुआ है। इस घटना पर तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने नाराजगी जाहिर की है। पार्टी ने भाजपा और सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया है। टीडीपी का कहना है कि नायडू के साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है।

पार्टी के नेता और राज्य के पूर्व गृहमंत्री चिन्ना राजप्पा का कहना है कि अधिकारियों का रवैया न केवल अपमानजनक था बल्कि उन्होंने नायडू की सुरक्षा से भी समझौता किया है। उनका कहना है कि नायडू कई सालों से विपक्ष में थे लेकिन फिर भी उन्हें इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा। राजप्पा ने केंद्र और राज्य सरकार से नायडू के लिए उचित सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)