Monday , June 9 2025
ताज़ा खबर
होम / देश / रांची में 30 हजार लोगों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे मोदी

रांची में 30 हजार लोगों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अगुवाई करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 30 हजार लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है। मुख्य कार्यक्रम का पूर्वावलोकन 13 जून को रांची में होगा जिसमें योग संगठनों और योग गुरुओं के साथ ही राज्य के कई अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

आयुष मंत्रालय देशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन करने वाली शीर्ष संस्था है। मंत्रालय पिछले चार वर्षों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सफलतापूर्वक कई कार्यक्रम आयोजित कर चुका है। इस साल भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंत्रालय की ओर से कई छोटे बड़े आयोजन की तैयारी की गई है।

मंत्रालय ने सार्वजनिक स्वास्थ्य और जन कल्याण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर दीर्घकालिक लाभ प्राप्त करने की केन्द्र सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप केन्द्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों और विभागों , राज्य सरकारों और अन्य संबंधित संस्थानों से अनुरोध किया है कि वे 21 जून 2019 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर समन्वित तरीके से काम करें। समग्र स्वास्थ्य और आरोग्य कें संबंध में योग के प्रमाणित लाभों को ध्यान में रखते हुए, अधिकांश मंत्रालयों और विभागों, राज्य सरकारों और अन्य संस्थानों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अभी से कई गतिविधियां शुरु कर दी हैं।

सीआईआई, फिक्की और आईसीएस जैसे उद्योग संगठनों के अलावा सीबीएसई, एनसीईआरटी, यूजीसी और डीएवी आदि जैसे शैक्षिक निकाय भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत कर चुके हैं। इसके अलावा, मंत्रालय शैक्षणिक संस्थानों , सरकारी निकायों , व्यावसायिक संस्थानों, उद्योगों और सांस्कृतिक संगठनों को भी अपने कर्मचारियों और सदस्यों के स्वास्थ्य लाभ के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होनें के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

अंतराराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आय़ुष मंत्रालय इस बात पर जोर दे रहा हा कि इस दिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में सामूहिक रूप से योग कार्यक्रम में भाग लें। ऐसे आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हों यह सुनिश्चित करने के लिए देश के कुछ नामी-गिरामी योग गुरूओं ने एक साथ मिलकर योग आसनों का एक सामान्य निर्दिष्ट अनुक्रम (कॉमन योग प्रोटोकॉल) विकसित किया है। यह 45 मिनट की अवधि के योगासनों का कार्यक्रम है जो विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के तन और मन दोनों को स्वस्थ बनाता है। कॉमन योग प्रोटोकॉल की सीडी और ई-बुक आयुष मंत्रालय की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। मंत्रालय विभिन्न सहयोगी संगठनों के माध्यम से भी इन्हें वितरित कर रहा है।

प्रधानमंत्री योग पुरस्कार

प्रधानमंत्री योग पुरस्कारों की घोषणा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का एक मुख्य आकर्षण होगा। प्रतिवर्ष यह पुरस्कार योग के विकास और उसे बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है। इस वर्ष दो श्रेणियों में ऐसे 4 पुरस्कार दिए जाएंगे।

दिल्ली में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के असर पर दिल्ली में मुख्य आयोजन राजपथ पर होगा। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद आयुष मंत्रालय के साथ मिलकर इस का आयोजन करेगी। मुख्य आयोजन के अलावा लालकिले, नेहरू पार्क, लोधी गार्डन, तालकटोरा गार्डन, यमुना स्पोर्ट्स कम्पलैक्स, रोहिणी के स्वर्ण जयंती पार्क और द्वारका सेक्टर 11 में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)

Slot Gacor Malam Ini Slot Gacor 2025 slot gacor slot dana https://pariwisata.sultraprov.go.id/ Slot777 slot thailand slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor https://edu.pubmedia.id/ https://stikesrshusada.ac.id/ https://ijsl.pubmedia.id/ Situs Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://dakukeren.balangankab.go.id/ slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot mahjong slot gacor pohon169 pohon169 slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://jurnal.unka.ac.id/ https://unisbajambi.ac.id/ https://sia.unisbajambi.ac.id/ https://sipp.pn-garut.go.id/ https://fatecjahu.edu.br/ https://poltekkesbengkulu.ac.id/ https://journal.unublitar.ac.id/ https://poltekkes-pontianak.ac.id/ https://conference.upgris.ac.id/ https://kabar.tulungagung.go.id/wop/ Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor
  • toto hk
  • togel hongkong
  • toto hk
  • pg77
  • situs pg77
  • pg77 login