भाजपा की कद्दावर नेता निर्मला सीतारमण को मोदी सरकार में वित्त मंत्रालय दिया गया है। इसी के साथ वह देश की दूसरी महिला वित्त मंत्री बन गई हैं। गुरुवार को शपथ लेने बाद शुक्रवार को उन्हें वित्त मंत्रालय की कमान सौंपी गई। वित्त मंत्रालय के साथ निर्मला को कॉरपोरेट मामलों का मंत्री भी बनाया गया है। इससे पहले देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1970 से 1971 तक एक साल के लिए देश की वित्त मंत्री थीं। निर्मला को पिछली सरकार में रक्षा मंंत्री और उससे पहले कॉरपोरेट कार्य का मंत्री बनाया गया था। साल 2008 में वह भाजपा का हिस्सा बनीं और तभी से पार्टी से जुड़ी हुई हैं।पिछली सरकार में रहीं रक्षा मंत्री
साल 2010 से लेकर 2014 तक निर्मला भाजपा की प्रवक्ता भी रहीं। 2016 से कर्नाटक से वो राज्यसभा की सदस्य थीं और साल 2014 से 2016 तक आंध्र प्रदेश से राज्यसभा की सदस्य रहीं।
अरुण जेटली थे पूर्व वित्त मंत्री
जेटली की चिट्ठी पढ़ें…
चुनाव प्रचार अभियान पूरा होने और आपके केदारनाथ यात्रा पर रवाना होने के पहले मैंने आपसे मौखिक रूप से अनुरोध किया था कि प्रचार अभियान के दौरान पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी, उसे मैंने पूरा किया। लेकिन भविष्य में मैं किसी जिम्मेदारी से दूर रहना चाहूंगा, ताकि मैं अच्छे से अपना इलाज करा सकूं और स्वास्थ्य लाभ ले सकूं। आपके नेतृत्व में भाजपा और एनडीए ने शानदार जीत दर्ज की है। नई सरकार कल अपना कार्यभार संभालेगी।
मैं आपसे अब औपचारिक रूप से आग्रह कर रहा हूं कि मुझे अपने लिए, अपने इलाज के लिए, अपने स्वास्थ्य के लिए समय देने और अभी नई सरकार में शामिल नहीं होने की अनुमति दी जाए। सरकार में नहीं हाेने पर मेरे पास काफी वक्त होगा और सरकार एवं पार्टी के लिए मैं अनौपचारिक रूप से कुछ ना कुछ करता रहूंगा।
Dainik Aam Sabha