मोदी सरकार ने फिर से देश की बागडोर संभाल ली है. राष्ट्रपति भवन में गुरुवार शाम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ ही 57 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली. एक ओर मोदी सरकार दिल्ली में शपथ ले रही थी, तो दूसरी तरफ अबू धाबी में जश्न मनाया जा रहा था.
संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के दौरान राजधानी अबू धाबी की आइकॉनिक एडनॉक ग्रुप का टॉवर भारत और अबु धाबी के झंडे में रंगा दिखा. दोनों देशों के झंडों के अलावा पीएम मोदी और यूएई के शेख मोहम्मद बिन जायद का पोट्रेट भी दिखाया गया.
यूएई में भारतीय राजदूत नवदीप सूरी ने कहा कि यह सच्ची दोस्ती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली, आइकॉनिक एडनॉक ग्रुप टावर भारत और यूएई के झंडों और हमारे पीएम और शेख मोहम्मद बिन जायद के पोट्रेट से रोशन हो गया. आने वाले समय में दोनों देशों के बीच संबंधों के विकास का अभूतपूर्व दौर शुरू होगा.
Dainik Aam Sabha