Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / अखिलेश यादव से हारने के बाद निरहुआ ने लिखा, आए तो मोदी ही

अखिलेश यादव से हारने के बाद निरहुआ ने लिखा, आए तो मोदी ही

भोजपुरी स्टार निरहुआ(दिनेश लाल यादव) ने लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीति डेब्यू किया। वो बीजेपी के टिकट पर आजमगढ़ से चुनावी मैदान में उतरे थे। लेकिन वो उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के सामने नहीं टिक पाए। निरहुआ, अखिलेश से 2 लाख से ज्यादा वोटों से हार गए हैं। भले ही निरहुआ हार गए हैं, लेकिन उनका जज्बा अभी भी कायम है। निरहुआ ने ट्वीट कर लिखा,  ‘ना ये देश रुकेगा, ना ये देश झुकेगा, आए तो मोदी ही’।

जब निरहुआ ने कहा था- मुझे कोई हरा नहीं सकता

कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान निरहुआ ने कहा था, मुझे हराने वाला कोई पैदा नहीं हुआ क्योंकि मैं स्वतंत्र आदमी हूं। मेरी विचारधारा स्वतंत्र है। मैं किसी का गुलाम नहीं हूं। ये भूल जाएए कि मुझे कोई हरा पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)