
पिथौरागढ़। विधानसभा क्षेत्र धारचूला के लिए यहां लोकसभा चुनाव कार्यालय खोला गया।जिसका शुभारंभ पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक नबियाल और विधानसभा संयोजक रूकुम सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान भाजपा नेता द्वय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे केन्द्र सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाएं। विधानसभा संयोजक रूकुम ने कहा कि कार्यकर्ता जिम्मेदारी से कार्य करें।
एकजुटता के साथ सरकार के कार्य को जनता तक पहुंचाने की अपील की गई। पूर्व पालिकाध्यक्ष नबियाल ने कहा कि धारचूला विधानसभा क्षेत्र से लोक सभा चुनाव में भाजपा बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। मंडल के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी है।
कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर में तेजी से जनसंपर्क करना होगा। इस दौरान नगर अध्यक्ष हरीश धामी और मंडल अध्यक्ष ओम कापड़ी ने कहा कि 5 अप्रैल को दोनों मंडलों के पन्ना प्रमुखों का महासम्मेलन होगा। मौके पर होशियार बिष्ट, योगेश, अरूण, खीम, देवी दत्त, भूपेंद्र थापा, मोहन, टेसर नपलच्याल, राजू नपलच्याल, प्रेम धामी, लक्ष्मी परमार, उर्मिला दाबरा, नर्मदा देवी, जगत, सोहन मौजूद रहे।
Dainik Aam Sabha