गोरखपुर। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आदेश पर खजनी क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी अखिलेश शुक्ला को किसान कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। आज रेलवे स्टेशन पर तौकीर आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अखिलेश शुक्ला ने कहा कि नेतृत्व में जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर कार्य किया जाएगा।
किसानों की हर समस्या को उठाया जाएगा। किसान के हितों की लड़ाई सडक़ से लेकर सदन तक की जायेगी। स्वागत करने वालों में आईसीसी सदस्य तारीक शाहिद पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष उमाशंकर निषाद समेत आदि लोग उपस्थित रहे।
Dainik Aam Sabha