पटना
बेगूसराय से लोकसभा सांसद और बिहार में बीजेपी के कद्दावर नेता भोला सिंह का शुक्रवार शाम को निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। वह लंबे समय से बीमार थे और इन दिनों दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती थे।
भोला सिंह के निधन की खबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘बेगूसराय से सांसद भोला सिंह जी के निधन की खबर से दुखी हूं। उन्हें समाज के लिए किए गए उनके कार्यों की वजह से याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में मेरी उनके परिवार और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना है।’
बता दें कि भोला सिंह बिहार की राजनीति का एक जाना-पहचाना चेहरा थे। वह बिहार सरकार में मंत्री रहने के अलावा बेगूसराय से 8 बार विधायक रह चुके थे।
Dainik Aam Sabha