Saturday , March 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / छत्तीसगढ / वित्त मंत्री चौधरी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का किया दौरा, छत्तीसगढ़ के कार्यक्रमों की समीक्षा की

वित्त मंत्री चौधरी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का किया दौरा, छत्तीसगढ़ के कार्यक्रमों की समीक्षा की

रायपुर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज मुंबई स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का भ्रमण कर उपस्थित जनों को संबोधित किया. इसके साथ एनएसई द्वारा छत्तीसगढ़ में करवाये जा रहे निवेशक जागरूकता कार्यक्रम की समीक्षा की.

भ्रमण के दौरान एनएसई के अधिकारियों से छत्तीसगढ़ में आगामी वर्ष में इस कार्यक्रम को और आगे बढ़ाने के लिए चर्चा की. इस अवसर पर एनएसई के सीनियर एडवाइजर श्रीराम और सीनियर एडवाइजर (पॉलिसी) एवं पूर्व आईएएस अधिकारी शैलेश पाठक उपस्थित रहे.