Friday , June 19 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने घायल पुलिसकर्मी के स्वास्थ्य की जानकारी ली

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने घायल पुलिसकर्मी के स्वास्थ्य की जानकारी ली

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा स्थित निजी चिकित्सालय पहुंचकर उपचाररत पुलिसकर्मी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से घायल पुलिसकर्मी के उपचार के संबंध में पूछताछ की तथा समुचित उपचार के निर्देश दिए। इस दौरान आईजी श्री गौरव राजपूत तथा पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह उपस्थित रहे।