Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश / लिफ्ट देने वाले व्यक्ति ने 90 साल की महिला के साथ बलात्कार किया

मध्य प्रदेश / लिफ्ट देने वाले व्यक्ति ने 90 साल की महिला के साथ बलात्कार किया

शहडोल : जिले में एक मोटरसाइकिल सवार ने 90 वर्षीय एक महिला को लिफ्ट देने के बाद कथित तौर पर उसे जंगल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर एक गांव में अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए बृहस्पतिवार रात को जबलपुर से शहडोल रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि महिला रेलवे स्टेशन पर रात भर रुकी रही और एक ऑटो रिक्शा से शुक्रवार सुबह अंतरा गांव में मुख्य सड़क तक पहुची।

जब वह बस का इंतजार कर रही थी तो एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उसे गांव जाने के लिए लिफ्ट देने की पेशकश की लेकिन बाद में धोखा देते हुए महिला को सुनसान जगह पर ले गया ओर उसके साथ बलात्कार किया और उसे मुख्य सड़क पर छोड़कर भाग गया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने रिश्तेदारों को आपबीती सुनाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ बलात्कार और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। एसपी ने कहा कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)