Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्यप्रदेश में आज सोमवार को कोरोना वायरस के 89 नए मामले, 19 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश में आज सोमवार को कोरोना वायरस के 89 नए मामले, 19 लोगों की मौत

भोपाल : मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 89 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,89,350 तक पहुंच गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 19 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,786 हो गयी है। यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 52 जिलों में से 29 जिलों में पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,89,350 संक्रमितों में से अब तक 7,78,584 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 1,980 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि सोमवार को कोविड-19 के 304 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)