Tuesday , April 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 87 नए मामले, 30 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 87 नए मामले, 30 लोगों की मौत

भोपाल : मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 87 नए मामले सामने। इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए कुल संख्या 7,89,261 हो गयी है। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 30 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,767 हो गयी है। मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि प्रदेश के 52 जिलों में से 24 जिलों में पिछले 24 घंटों में एक भी नया कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 9 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 22 नये मामले आये। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,89,261 संक्रमितों में से अब तक 7,78,280 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 2,214 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि रविवार को कोविड-19 के 285 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)